Loading...

थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 4 March 2026, 21:13 57 views
Firozabad
थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मौहल्ला नई बस्ती थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद में ई-रिक्शा के टकराने से दो पक्षों के मध्य वाद विवाद हो गया था । बाद में एक पक्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मौके पर जाकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था । जिसमें वादी की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 191(1)/190/115(2)/351(2)/352/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में हत्या के प्रयास में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेशो/निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 04/03/2026 को थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर 03 वांछित अभियुक्तगण 01. आसिफ पुत्र वहीद निवासी किशनपान वाली गली नई बस्ती थाना दक्षिण फिरोजाबाद 2. इमरान पुत्र जमील अहमद निवासी किशन पान वाली गली थाना दक्षिण फिरोजाबाद 3. परवेज अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी किशन पान वाली गली थाना दक्षिण फिरोजाबाद सम्बन्धित मु0अ0सं0 225/2026 धारा 191(1)/190/115(2)/351(2)/ 352/109(1) बीएनएस को पत्थर वाली गली से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा
Follow Samachar24