ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 1,22,800/- रुपये थाना खानपुर पुलिस द्वारा अथक परिश्रम कर बैंक खातों में करायें वापस
Gargachary Times
5 March 2026, 20:57
61 views
Bulandshahr
वादी सौरभ कुमार पुत्र देवेन्द्र व लव वर्मा पुत्र शेरसिंह निवासीगण ग्राम ढकरौली थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना खानपुर पर शिकायत की जिसमें आवेदकों के खातों से अज्ञात साइबर ठगो द्वारा साइबर ठगी की गयी थी। वादी सौरभ कुमार उपरोक्त से 1,00,000/- रुपये ठगी के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत संख्या- 33109250123973 पंजीकृत की गयी तथा वादी लव वर्मा उपरोक्त से 22,800/- रुपये ठगी के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत संख्या- 33109250123980 पंजीकृत की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खानपुर साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडितों के खातों में 1,22,800/- रुपये वापस कराये गये। आवेदकों द्वारा थाना खानपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
सावधानः- किसी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरन्त 1930 पर कॉल करें।