Loading...

आगरा के शाहगंज में जिंदा जलाए गए युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Gargachary Times 5 March 2026, 20:58 197 views
Agra
आगरा के शाहगंज में जिंदा जलाए गए युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में जिंदा जलाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आपको बता दें कि 27 फरवरी 2026 को चांद नाम के एक व्यक्ति को जलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पीड़ित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले को लेकर एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने भी बयान दिया है और कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow Samachar24