Loading...

भरना कलां होली मिलन समारोह में ब्लाक प्रमुख का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Gargachary Times 5 March 2026, 20:58 148 views
Mathura
भरना कलां होली मिलन समारोह में ब्लाक प्रमुख का ग्रामीणों ने किया स्वागत
जहाँ सम्पूर्ण भारत में होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है वहीं ब्रज में होली की अपनी एक अलग ही पहचान है। ब्रज के प्रमुख स्थलों पर होली हुरंगो का आयोजन लगातार चल रहा है वहीं ग्रामीण परवेश में भी होली की धूम मची हुई है जगह जगह हुरंगो व होली मिलन समारोह के आयोजन निरंतर चल रहे हैँ। इसी क्रम में बरसाना के गांव भरनाकला में होली मिलन समारोह का व हुरंगे का आयोजन हुआ जहाँ दिन में अनेको झाकियों के साथ साथ युवा काली कमेटी के सदस्यों द्वारा पटेबाजी तलवार बाजी बनेटी चक्र आदि करतवो से हुरंगा देखने आये ग्रामीणों का मनमोह लिया। होली मिलन समारोह में रात्री को भव्य रागनी कार्यक्रम का मंचन हुआ जिसमे चोमूहाँ ब्लाक प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सोभाराम शर्मा का ग्रामीणों ने माला दुपट्टा पहना कर व भगवान श्रीराम की छाया चित्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में हरदयाल भगत जी मोहन महोदय भगबत शर्मा रामफल चेतराम राजाराम शर्मा रामकिशन रमाकांत शर्मा ब्रजेश शर्मा धनीराम अंकित मुकेश बलदेव अवधेश आदि मौजूद रहे
Follow Samachar24