आबकारी निरीक्षण द्वारा देशी एवं कम्पोजिट दुकानो का किया औचक निरीक्षण
Gargachary Times
11 August 2025, 20:45
191 views
Firozabad
जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद , सयुंक्त आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा जोन आगरा ,उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फ़िरोज़ाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र-3,फिरोजाबाद द्वारा क्षेत्र की देशी एंव कम्पोजिट दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।क्यू-आर कोड के माध्यम से स्टॉक स्कैन किया गया स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति की जांच की गईl इसके साथ ही ई पोस मशीन के द्वारा मदिरा के शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने के निर्देश दिए गए दुकान संचालकों को कठोर चेतावनी दी गई की दुकान में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता न पाई जाए अन्यथा की दिशा में कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में मदिरा/बीयर स्टाक की दुकानों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं दुकानों को नियमानुसार संचालन हेतु अनुज्ञापियो को निर्देश दिए।