Loading...

नगर निगम के एसी कमरों में बड़ी-बड़ी ऊंची गद्देदार कुर्सियों पर बैठने वाले अधिकारी कब शहर की जनता का हाल जानने की कोशिश करेंगे

Gargachary Times 11 August 2025, 20:46 265 views
Lucknow
नगर निगम के एसी कमरों में बड़ी-बड़ी ऊंची गद्देदार कुर्सियों पर बैठने वाले अधिकारी कब शहर की जनता का हाल जानने की कोशिश करेंगे
नगर निगम के एसी कमरों में बड़ी-बड़ी ऊंची गद्देदार कुर्सियों पर बैठने वाले अधिकारी कब शहर की जनता का हाल जानने की कोशिश करेंगे गृह कर हो या फिर जल कर कुंजी खटखटा खटखटाकर की जाती है वसूली दुकानों वा मकानों पर नोटिस चस्पा करवाने वाले इन अधिकारियों को आखिर शहर की आम जनता की दिक्कतें क्यों नहीं दिखाई देती है जो नगर निगम जगह जगह जल भराव की समस्या को दूर न कर सका फीवर का गंदा पानी आज भी सड़कों पर बहता नजर आ रहा है हर जगह गंदगी कूड़े के ढेर ,मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों के बाद भी 10 वर्षों में ना हो सकी गड्ढा मुक्त सड़के बरसात के इस मौसम में मच्छरों के काटने से बीमार होता शहर के नागरिक, बरसात अपने आखिरी पड़ाव पर शहर के किसी भी कोने में फॉगिंग मशीन का ना दिखाई देना उसके बाद राजधानी की जनता को यह बताना स्वच्छता और सुंदरता में राजधानी लखनऊ अब तीसरे पायदान पर है शर्म आनी चाहिए ऐसे अधिकारियों को जो शासन को गुमराह कर आम जनता के प्रति शासन का विश्वास कम कर रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है यह अधिकारी सब के सब मिलकर सत्ता पक्ष नहीं बल्कि विपक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं और सरकार को कहीं ना कहीं बदनाम करने की कोशिश करने में लगे हैं
Follow Samachar24