बलदेव में प्रिया प्रियतम के ब्याहुला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
Gargachary Times
6 March 2026, 20:42
135 views
Dharam
बलदेव: ब्रज के राजा बलराम जी की पावन धरा बलदाऊजी में प्रिया प्रियतम के ब्याहुला उत्सव का आज अत्यंत भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ।
ब्याहुल उत्सव के प्रथम दिवस आयोजन का शुभारंभ राधा रानी के गगनभेदी जयकारों के मध्य हुआ, कार्यक्रम में ब्रज के विख्यात संतों एवं हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामई उपस्थिति को इस अलौकिक विवाह उत्सव का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ब्याहुला उत्सव के प्रथम दिवस आयोजन का विधिवत शुभारंभ श्री राधा मान बिहारी मंदिर बरसाना से आए प्रसिद्ध भगवताचार्य राधाकांत शास्त्री एवं विख्यात भजन गायक घनश्याम वैष्णव ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर भगवताचार्य राधाकांत शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दाऊजी धाम श्रीकृष्ण एवं बलराम की कृपा की खान है और ऐसे देवस्थल पर प्रिया प्रियतम ब्याहुला उत्सव का होना ब्रजवासियों के लिए महान गौरव की बात है।
इस अवसर पर ने विख्यात भजन गायक घनश्याम वैष्णव ने अपने मुखारविंद से ठाकुर जी के विविध उत्सवों और लीलाओं का वर्णन सुनाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने निकुंज से अष्टसहचरी वृंद एवं श्रीजी के प्राकट्य की लीला का भजन के माध्यम से मंचन कर एवं जनी वृषभान की लली का भजन गाकर श्रद्धालुओ की अपनी सुध-बुध खोकर झूमने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के भव्य स्वरूप को देखकर लगा कि यह उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रज की अटूट परंपरा और प्रेम का प्रतीक बन गया है।
इस अवसर पर ने महामंडलेश्वर सर्वेश्वरानंदनी ने कहा कि राधा ही गिरधर लाल हैं और गिरधर लाल ही राधा हैं। उन्होंने धर्म को जीवन का सर्वोपरि तत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इस उत्सव में शामिल होना भक्तों पर राधा रानी की विशेष कृपा का प्रमाण है, क्योंकि ठाकुर जी का ब्याहुला उत्सव जीवन का सबसे आनंदमय उत्सव होता है।
उन्होंने कहा कि किशोरी जी के आदेश से इस धरा पर ब्याहुला उत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी देवी-देवता उपस्थित होकर ठाकुर जी को आशीर्वाद दे रहे हैं।
आज प्रथम दिवस के ब्याहुला उत्सव में हल्दी, मेहंदी और विवाह की अन्य पारंपरिक रस्में निभाई गईं।
आज के आयोजन में महामंडलेश्वर सर्वेश्वरानंदनी, सुनील सिंह, संजीव अग्रवाल, डॉ जगदीश पाठक, हरिओम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल,, माधव गोयल, सुनील गर्ग, श्री चंद्र अग्रवाल, बबलू सेठ, मुरारी लाल, झम्मन तेहरिया, देवकी नंदन गर्ग, सुनील सिंह, छैल बिहारी, जितेंद्र गर्ग, ललित मित्तल, मनोज बंसल, उमेश अग्रवाल, पवन गोयल, डॉ दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, सोनू भैया, रिंकू सोनी, विनोद तनिष्का वाले, भानु गर्ग, कन्हैया अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, डॉ गिरधारी अग्रवाल आदि की उपस्थिति मुख्य रही।