Loading...

15 अगस्त के मद्देनजर एवं भीड़ भाड वाले क्षेत्रो मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया पैदल गश्त

Gargachary Times 11 August 2025, 20:48 133 views
Firozabad
15 अगस्त के मद्देनजर एवं भीड़ भाड  वाले क्षेत्रो मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया पैदल गश्त
आगामी त्यौहारों एवं 15 अगस्त 2025 के मद्देनज़र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा आज शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त/मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, एवं थाना प्रभारी उत्तर, दक्षिण व प्रभारी यातायात भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद महोदय ने व्यापारी बंधुओं एवं आमजन से संवाद कर उन्हें सतर्क और जागरूक रहने की अपील की, साथ ही आश्वस्त किया कि फिरोजाबाद पुलिस हर समय सक्रिय और मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24