स्थानीय लोक संस्कृतियां हमारी सामुहिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है- नगेन्द्र प्रताप
Gargachary Times
6 March 2026, 20:53
170 views
Firozabad
जनपद की समृद्धि सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्य बनाए रखने और इसे अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयुक्त आगरा मंडल आगरा श्री नगेंद्र प्रताप द्वारा जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फीता काटकर उद्घाटन किया, सर्वप्रथम आयुक्त महोदय द्वारा सिरसागंज में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला एवं मेला तीज मेले का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृतियां हमारी सामुहिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है, इनका संरक्षण और संवर्धन जरूरी है।
इसके पश्चात् आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ सामौर बाबा धाम में आयोजित विशाल महोत्सव का उद्घाटन किया, यहां की भव्यता और दिव्यता की आयुक्त महोदय ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की, आयुक्त महोदय ने सामौर बाबा मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की, साथ ही साथ महोत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न सांस्कृतिक एवं विकास स्टॉलों का अवलोकन भी किया, निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे परंपराओं को जीवित रखते हैं, साथ ही साथ हमारी संस्कृति की विशालता, समरसता और गौरवशाली परंपरा को भी पुनर्जीवित करते हैं। इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी के साथ सामौर बाबा परिसर में पीपल का पौधारोपित भी किया, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ उपजिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे