मंडलयुक्त आगरा मण्डल आगरा नगेन्द्र प्रताप सिंह ने बाबा नीम करौली की जन्मस्थली का भ्रमण
Gargachary Times
6 March 2026, 21:04
107 views
Firozabad
मंडलायुक्त आगरा मण्डल आगरा नगेन्द्र प्रताप सिंह ने बाबा नीम करौली की जन्मस्थली का भ्रमण कर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु कराई जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया । जहां, पर्यटन को बढ़ावा देने और भक्तों की सुगमता के लिए पर्यटकों के ठहरने हेतु 222.47 लाख की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने यहां पर बन रहे टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, परिसर के भीतर बनाई जा रही सी0सी0 रोड इत्यादि का भी अवलोकन करते हुए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि, निर्माण कार्य में उच्च स्तरीय सामग्री का प्रयोग किया जाए, उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए बन रहे इस भवन का उद्देश्य क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इसके उपरांत उन्होंने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ बाबा नीम करौली के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया और बाबा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, अपर जिलाधिकारी विशु राजा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।