Loading...

आगरा मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, दबंगों ने दंपति पर बरपाया कहर, महिला को भी घसीट-घसीट कर पीटा

Gargachary Times 7 March 2026, 21:07 8 views
Agra
आगरा मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, दबंगों ने दंपति पर बरपाया कहर, महिला को भी घसीट-घसीट कर पीटा
आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के संजीव नगर इलाके में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक दंपति पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार की महिला को भी नहीं बख्शा और उसे घसीट-घसीट कर जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशहीन बने खड़े रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं दिखाई। जानकारी के अनुसार इलाके में किसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दबंग पक्ष के कई लोग एकजुट होकर दंपति पर टूट पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान परिवार की महिला को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों की दबंगई के आगे पूरा परिवार बेबस नजर आया, जबकि मौके पर मौजूद कई लोग सिर्फ खड़े होकर घटना देखते रहे। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित सतेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ ही देर में हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24