Loading...

स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, लगाए देशभक्ति के नारे

Gargachary Times 12 August 2025, 21:42 101 views
Mathura
स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, लगाए देशभक्ति के नारे
विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में आज छात्रों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गांव में तिरंगा रैली निकालकर ग्रामवासियों से 15 अगस्त से पूर्व हर घर पर झंडा फहराने का आव्हान किया। रैली में तिरंगा लेकर आगे आगे चल रहे बच्चे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे जिनसे वातावरण गुंजायमान हो उठा व लोगों को हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश पाठक ने छात्रों को बताया कि आजादी के लिए देश के हजारों रणबाकुरों ने अपने प्राण न्योछावर कर हमें गुलामी के बेड़ियों से मुक्ति दिलाई। अब हमारा कर्तव्य है कि हम देश के ऐसे शहीदों का सदैव सम्मान करें। इस अवसर पर ममता रानी, गीता सक्सेना, अचल कुमार, पूजा, आकाश आदि की उपस्थिति मुख्य रही।
Follow Samachar24