जतीपुरा कदमखंडी आश्रम के महंत बने चैतन्य कृष्ण दास
Gargachary Times
7 March 2026, 21:09
8 views
Mathura
गोवर्धन। गिरिराज महाराज की तलहटी जतीपुरा स्थित कदमखंडी आश्रम में आयोजित महंताई समारोह में चैतन्य कृष्ण दास परिक्रमा वाले बाबा को आश्रम का नया महंत बनाया है। कदमखंडी आश्रम के नए महंत का स्वागत मुख्य अतिथि श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज एवं विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने किया। महंत केशव दास ने बताया कि गौडीय वैष्णव विरक्त परम्परा में प्राचीन समय से ही कदमबखंडी आश्रम में बृजवासियों से माधुकरी कर साधुसंतो ने भजन ध्यान किया है। भक्ति एवं सेवा की भावना को नए महंत चैतन्य कृष्ण दास आगे बढ़ाएंगे। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि महंत बने चैतन्य कृष्ण दास परिक्रमा वाले बाबा बृज की विभूति हैं। उनके अनुसरण में संत गिरिराज जी की तीन व दो परिक्रमा करते हैं। कदमबखंडी के नए महंत बने चैतन्य कृष्ण दास बाबा ने बताया कि जगदानंद दास के गोलोकवासी होने के बाद आश्रम में सेवा की जिम्मेदारी दी है। वे इसे संत सेवा एवं भक्ति की भावना से आगे बढ़ाएंगे। संचालन कृष्ण दास महाराज ने किया। इस अवसर पर कृष्ण पद दास, पतित पावन दास, कृपा सिंधुदास, राधे श्याम दास, विजय शास्त्री, श्रीधाम दास, प्रदीप दास, परितोष दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह, पंकज ठाकुर, भानु पाराशर, बिहारी दास, वासुदेव दास आदि थे।