Loading...

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने निकाली बरसाना में रैली

Gargachary Times 7 March 2026, 21:11 6 views
Mathura
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने निकाली बरसाना में रैली
कस्बा गोवर्धन स्थित श्री बाबू लाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बरसाना में स्थित नवल वाटिका में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस नगर पंचायत बरसाना में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पंचायत कार्यालय से नगर पंचायत बरसाना अध्यक्ष प्रतिनिधि पदम फौजी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली नगर पंचायत बरसाना कार्यालय से होकर मथुरा गोवर्धन मार्ग से गुजरते हुए, बरसाना मुख्य बाजार, रंगीली गली मोड, ठाकुर मोहल्ला, सेल्फी पॉइंट से पीली कोठी होते हुए नवल वाटिका पहुंची। रैली में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की, एक वृक्ष दस पुत्र समान, क्लीन बरसाना ग्रीन बरसाना आदि नारों से माहौल गुंजायमान हो गया। बालकों की सुरक्षा के लिए थाना बरसाना से एक चेतक पुलिस बल की व्यवस्था मनोज यादव के नेतृत्व में की गई जो संपूर्ण रैली में बच्चों के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा तथा श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लीविस कुलश्रेष्ठ द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई। रैली के बाद हुए वाद विवाद प्रतियोगिता में सचिन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं रिमझिम शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव शर्मा, समाजसेवी विजेंद्र सिंह, प्राध्यापक योगेंद्र प्रसाद गोयल, शकील अहमद, विमलेश सिकरवार, सुमन बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धीरज कौशिक द्वारा किया गया।
Follow Samachar24