शिकोहाबाद ने अबैध मिट्टी खनन के विरोध मे ग्रामीणों ने रूपसपुर से खैरगढ़ जाने का रास्ता जाम किया
Gargachary Times
12 August 2025, 21:44
213 views
Firozabad
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में अवैध मिट्टी खनन के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के दरिगापुर चौराहे पर ग्रामीणों ने मिट्टी से भरे डंपरों को रोक दिया
रूपसपुर से खैरगढ़ जाने वाली सड़क पर अवैध खनन के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। इस कारण स्कूल बसें भी नहीं निकल पा रही हैं। एक स्कूल बस सड़क पर फंस गई, जिसे ग्रामीणों को टैक्टर की मदद से बाहर निकालना पड़ा
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने दरिगापुर चौराहे पर डंपरों को रोककर अवैध खनन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया