कौशल विकास मिशन व नोडल आईटीआई द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी
Gargachary Times
15 July 2025, 16:26
41 views
Firozabad
उद्योग विभाग सभागार, स्टेशन रोड, फिरोजाबाद में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मा० सदर विधायक, श्री मनीष असीजा जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सर्वप्रथम कौशल विकास मिशन व नोडल आईटीआई द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तदोपरांत दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती जी को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। जिसके उपंरात प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एंव स्वागत गीत का प्रस्तुतिकरण किया गया। मा० सदर विधायक जी द्वारा कार्यक्रम में 11 स्किल यूथ आइकने, 06 प्रशिक्षण प्रदाता, 01 पी०आई०ए० (डीडीयूजीकेवाई) 02 आईटीआई व जनपद के उद्योगपति सिंहराज यादव जी (मै० मार्गश्री इण्टरप्राइजेज) को प्रशास्ति पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दिनांक 13.07.2025 एंव 14.07.2025 को शॉर्टलिस्टड हुये 11 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर वितरित किये गये। कार्यक्रम में मा० सदर विधायक जी द्वारा उ०प्र० कौशल विकास मिशन व दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की जनपद की उपलब्धियों के विषय में जानकारी ली गयी व विडियों के माध्यम से समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी। तदोपरांत मा० सदर विधायक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मोहन लाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), नेहा बाजपेयी, जिला समन्वयक, खुशबू शाक्य, जिला रोजगार सहायता अधिकारी व हेमलता यादव, प्रधानाचार्या, कौशल विकास मिशन से जिला कौशल प्रबंधक, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पंकज यादव व जिला प्रोग्राम मैनेजर, अजीत कुशवाह आदि उपस्थित रहे। अन्त में श्रीमती हेमलता यादव, प्रधानाचार्या जी द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।