Loading...

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Actions) लीग का किया आयोजन

Gargachary Times 9 March 2026, 15:36 62 views
Agra
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Actions) लीग का किया आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Actions) लीग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री S. P. Singh Baghel उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें 13 वर्ष से कम आयु, 13 से 18 वर्ष के बीच तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री S. P. Singh Baghel ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें खेलों में अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बेटियों को घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और भविष्य में वे खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
Follow Samachar24