Loading...

पूज्य अंतरराष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू की अमृतमयी वाणी से गिर्राज नगरी में हो रही है रस वर्षा

Gargachary Times 9 March 2026, 15:39 134 views
Dharam
पूज्य अंतरराष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू की अमृतमयी वाणी से गिर्राज नगरी में हो रही है रस वर्षा
गोवर्धन। चरणामृत कुंड महेश्वरी भवन के सामने परम पूज्य अंतरराष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू जी के श्री मुख से विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा 9 मार्च से 15 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री गिरिराज गोवर्धन की पावन तलहटी में रखा गया है। जिसका शुभारंभ 9 मार्च शाम 4:00 बजे से किया जा रहा है । विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मुरारी लाल गोयल जी ने बताया कि यह कथा बिना किसी टेंट पंडाल आदि व्यवस्थाओं से नहीं सुसज्जित होगी। बल्कि इस कथा को पूरा प्राकृतिक रूप दिया गया है। स्वयं गिरिराज गोवर्धन की पावन तलहटी में परम पूज्य बापूजी एक फूस की झोपड़ी में बैठकर भक्तों को ब्रजरज में बिठाकर कथा का रसपान कराएंगे। जिससे समाज में एक नया संदेश और पुरानी सभ्यता का अनुसरण किया जाएगा। ट्रस्ट परिवार से सभी बृजवासियों से इस कथा में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होने का आग्रह किया गया कथा नित्य शाम 4:00 बजे से 7:00 तक चलेगी। शाम 7:00 बजे के बाद विशाल भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जायेगा।
Follow Samachar24