Loading...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला शक्ति को सम्मानित

Gargachary Times 9 March 2026, 15:47 241 views
Mathura
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला शक्ति को सम्मानित
मथुरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र पर एक भव्य सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान कर उनके कार्यों को सराहना और प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, कला, सुरछा, आध्यात्म, खेल, मीडिया,प्रशासन तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को पटुका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी ने कहा कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण की भी सशक्त धुरी है। जब नारी अपने अंदर छिपी आध्यात्मिक शक्तियों को पहचानती है, तब वह परिवार और समाज दोनों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।दीदी जी ने सभी को गहन राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति करायी. आयोजन में प्रमुख रूप से कृष्णकुटीर महिला आश्रय सदन की अधीक्षक शिल्पा मुरग़ई, मीडिया जगत से सीमा शर्मा, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार खुशबू उपाध्याय, रिफ़ाइनरी सी ई एस एफ के कमांडेंट की धर्मपत्नी और समाजसेवी दीप शिखा भारती तथा महिला अधिकारी,स्वास्थ जगत से डॉ करुणा डॉ रश्मि डॉ रूपा गोपाल, मथुरा रिफाइनरी में चीफ मैनेजर दीप्ति गोयल, वंदना खरबंदा शिक्षा जगत से के आर डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ सी एम देवी,बलदेव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ अनीता सिकरवार, डॉ गीतिका, प्राचार्य शिखा, अलका , लवली पटेल , नीतू, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ विनीता गुप्ता, डॉ मधुबाला गर्ग, सविता चतुर्वेदी, खेल जगत से वर्षा गौतम ने सहभागिता की.मंच संचालन कविता जी ने किया.आयोजन को सफल बनाने में बी के पूजा, अंजलि, प्रेरणा, दिया, तनु, रिया, मनु, गीता आदि का विशेष योगदान रहा.
Follow Samachar24