अपनी विरासत और संस्कृति को संजोना बहुत जरूरी है ताकि आने वाले समय में युवा पीढ़ी इससे परिचित और प्रेरित हो सके-जिलाधिकारी
Gargachary Times
12 August 2025, 21:50
299 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ सिरसागंज स्थित पर्यटन स्थल सामौर बाबा धाम के विस्तारीकरण हेतु, साथ ही साथ इस पर्यटन स्थल को जनपद के वृहद पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए इस स्थल का भ्रमण किया, इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस पर्यटन स्थल को और विस्तार हेतु किसानों की भूमि को उनकी सहमति के आधार पर अधिग्रहित करने और वहां पर सामौर बाबा से जुड़े स्मृतियों को आने वाले पर्यटकों की जानकारी हेतु विकसित करने हेतु निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि यह स्थल आने वाले समय में पर्यटन की गतिविधियों
का एक महत्वपूर्ण स्थल साबित होगा, जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी विरासत और संस्कृति को संजौना बहुत जरूरी है, ताकि आने वाले समय में युवा पीढ़ी अपने इन धरोहरों से परिचित और प्रेरित हो सके, जिलाधिकारी ने इस दौरान यहां से निकलने वाली आव गंगा नदी का भी निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस नदी का पुनरोद्धार सिरसा नदी की तर्ज पर ही किया जाए, जिससे आने वाले समय में यह नदी भी जनपद की जीवनदायनी बन सके।