Loading...

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बलदेव के छात्रों को किया सम्मानित

Gargachary Times 11 March 2026, 19:45 93 views
Mathura
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बलदेव के छात्रों को किया सम्मानित
बलदेव - पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो- अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा द्वारा दीक्षोत्सव माह- 2026 के अंतर्गत गोद लिए गए गांवों के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र, बैग और उपहार देकर सम्मानित किया। माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए गए विद्यालयों के छात्रों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बंदी से कुमारी अंजली, कुमारी राखी, कुमारी वंदना, कुमारी परी, प्राथमिक विद्यालय-बंदी द्वितीय से कुमारी डौली और प्रवीण कुमार, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौरा से आदेश कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर से अंशु कुमारी प्रमुख हैं। विदित हो कि विकास खंड बलदेव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बंदी, प्राथमिक विद्यालय-बंदी द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर के छात्रों ने हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो- अनुसंधान संस्थान प्रांगण में जनपद के गोद लिए गए विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों के साथ कठिन प्रतिस्पर्धा के मध्य चित्रकला, भाषण एवं गायन जैसी कलात्मक प्रतियोगिताओं में अग्रणी स्थान प्राप्त कर विकास खंड बलदेव और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने प्रेरणाप्रद संबोधन में विजयी छात्रों के विद्यालयों के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया । शिक्षकों के सराहनीय प्रयासों और कठिन मेहनत के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव ने संबंधित विद्यालयों के स्टाफ को वधाई दी हैं।
Follow Samachar24