Loading...

राया में अवैध संबंधों के शक में सास की हत्या, बहू और प्रेमी गिरफ्तार, कब्र से शव निकलने के बाद खुला राज

Gargachary Times 11 March 2026, 19:48 71 views
Mathura
राया में अवैध संबंधों के शक में सास की हत्या, बहू और प्रेमी गिरफ्तार, कब्र से शव निकलने के बाद खुला राज
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसेला में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है पुलिस ने इस मामले में मृतका की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है दोनों पर मिलकर महिला की तकिया से दम घोंटकर हत्या करने का आरोप है पुलिस के अनुसार गांव भंकरपुर बसेला निवासी अनवर खां ने शिकायत दी कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले आदिल से अवैध संबंध थे परिवार के मना करने के बावजूद दोनों मिलते रहे 3 मार्च की रात करीब 1 बजे आदिल घर पहुंचा तभी अनवर खां की पत्नी अनवरी बेगम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया आरोप है कि इसी बात से गुस्साए हिना और आदिल ने मिलकर तकिया से दम घोंटकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी घटना के बाद हिना ने परिवार को बताया कि अनवरी बेगम को साइलेंट अटैक आया है जिसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया बाद में संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई जिलाधिकारी के आदेश पर 10 मार्च को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें दम घुटने से मौत और गर्दन की हड्डी टूटना पाया गया इसके बाद थाना राया में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी हिना और आदिल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज रही है
Follow Samachar24