गोवर्धन अग्रवाल समाज के अतिथि भवन हेतु बाँके सिंघल पेलखू वालों ने दी भूमि दान
Gargachary Times
12 August 2025, 21:54
216 views
Mathura
गोवर्धन अग्रवाल समाज रजि की पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्यों की एक बैठक होटल चंद्रा गार्डन मे 11 अगस्त सोमवार को हुई.।। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज गोवर्धन रजि के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल बांचे लाला ने की.. बैठक मे सर्वप्रथम अब तक समिति द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी महामंत्री लक्ष्मीचंद उर्फ़ विनोद अग्रवाल गाँठोली वालों ने दी।
बैठक उस समय सार्थक हो गयी ज़ब भामाशाह समाजसेवी बाँके बिहारी जी सिंघल पेलखू /भरनाखुर्द वालों ने बरसाना रोड सकितरा के पास स्थित अपनी भूमि का रजिस्टर्ड दानपत्र अग्रवाल समाज गोवर्धन रजि को सौंपा... ज्ञातव्य है कि गोवर्धन अग्रवाल समाज के पास अभी तक कोई भूमि नहीं थी जिस पर समाज की कोई धर्मशाला / अतिथि भवन बनाया जा सके.. तीर्थ स्थल होने के कारण देश विदेश के समाज के बंधु भी गोवर्धन आते हैँ और ऐसे स्थान पर समाज का अतिथि भवन न होना समाज के लिए रिक्तिता दर्शाता था जिसकी पूर्ति आज बाँके बिहारी सिंघल जी ने भूमि दान कर पूरी कर दी... दानदाता बाँके बिहारी जी ने कहा कि यह मेरा एक संकल्प था जो आज पूरा हो गया... अब सभी अग्रवाल बन्धुयों से निवेदन है कि वे सभी एकजुट प्रयास करके गोवर्धन मे इस जगह पर भव्य अग्रवाल सेवा सदन की स्थापना करें जिससे सभी को उसका लाभ मिल सके. कमेटी के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित आजीवन सदस्यों ने उनके संकल्प को स्वीकार करते हुए भव्य अग्रवाल सेवा सदन बनाने हेतु पुरे मनोयोग से कार्य करने का आश्वासन दिया.. साथ ही दिनांक 20 अगस्त को उक्त भूमि पर वार्षिक बैठक एवं भव्य सम्मान समारोह करने का भी निर्णय सभी समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने लिया.. बैठक मे सभी ने दानदाता बाँके बिहारी जी सिंघल एवं उनके पुत्र रवि सिंघल का स्वागत सम्मान किया. संचालन श्रीनाथ सोनू गर्ग ने किया.
इस अवसर पर अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल बांचे लाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाँके बिहारी सिंघल, उपाध्यक्ष गिरधारी सिंघल व मुकेश गर्ग, महामंत्री लक्ष्मीचंद उर्फ़ विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, मंत्री बाँके सिंघल भगत जी, राजू देवसेरस वाले, गज्जू अग्रवाल, भंडारी दीनू गर्ग, आडिटर श्रीनाथ गर्ग, आजीवन सदस्य विजय गोयल महावन वाले, संतोष अग्रवाल, विष्णु सिंघल, लक्मण गर्ग, राकेश देवसेरस वाले, विजय गोयल डेरी, पवन मित्तल, आशु सिंघल, विन्नू गोयल, मनीष अग्रवाल, दीपक मित्तल, मोहित अग्रवाल, कान्हा बंसल, सुमित ऐरन, मोहित गोयल, शुभम अग्रवाल, विवेक सिंघल, रवि सिंघल सहित बहुत से अग्रबंधु उपस्थित थे.