Loading...

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जाना और सूर साहित्य

Gargachary Times 11 March 2026, 19:51 130 views
Mathura
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जाना और सूर साहित्य
कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर नवल वाटिका बरसाना में लगा हुआ है। अपने शिविर के पांचवें दिन विद्यार्थी सूर कुटी परासोली पहुंचे और और सूर श्याम वाचनालय एवं पुस्तकालय का भ्रमण कर सूर साहित्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। सूर श्याम वाचनालय एवं पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया की पुस्तकालय में लगभग 11000 पुस्तक उपलब्ध हैं। यहां वेद, सूरसागर और बहुत सारी ऐसी रचनाएं जो सामान्य रूप से प्राप्त नहीं की जा सकती हैं वे यहां पर उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धीरज कौशिक ने पुस्तकालय अध्यक्ष को दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान विद्यार्थियों में रोचक तथ्य एवं ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र प्रसाद गोयल, राज कपूर वर्मा,सुमन बघेल,राधा उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24