Loading...

ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता, माहवारी और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Gargachary Times 11 March 2026, 20:20 65 views
Firozabad
ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता, माहवारी और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
शिकोहाबाद के शिव गार्डन मेंआज 11/03/2026/ में शुभचिंतक इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वच्छता, माहवारी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन गोपाल ने महिलाओं को स्वच्छता के महत्व, माहवारी के समय सही देखभाल तथा सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसके बारे में जागरूकता होना बहुत जरूरी है। सही स्वच्छता अपनाने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि शुभचिंतक इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाता रहेगा।
Follow Samachar24