Loading...

थाना नारखी पुलिस द्वारा 1 मोटरसाइकिल की लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Gargachary Times 11 March 2026, 20:21 79 views
Firozabad
थाना नारखी पुलिस द्वारा 1 मोटरसाइकिल की लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा एसआर वाँछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल पर्यवेक्षण में थाना नारखी पुलिस टीम को मुखबिरखास से सूचना मिली कि लूट की घटना कारित करने वाला संदिग्ध व्यक्ति बैंदी की पुलिया की तरफ बाइक से आ रहा है सूचना पर तत्काल एसओजी व थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा बैंदी की पुलिया के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देख पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख फायर कर दिया जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी । मुठभेड के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । पूछताछ में व्यक्ति द्वारा अपना नाम सौरभ सिंह पुत्र उदल सिंह निवासी नागऊ थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद बताया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा गया जिला अस्पताल । अभियुक्त सौरभ से लूटी गयी एक अदद मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर (UP 83 BC 6554) सम्बधित मु0अ0सं0 73/2026 धारा 310 /317(3)बीएनएस मय 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व उससे बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24