Loading...

फरह पुलिस और स्क्वायड टीम ने 30 किलो अवैध गांजा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

Gargachary Times 12 March 2026, 18:50 107 views
Mathura
फरह पुलिस और स्क्वायड टीम ने 30 किलो अवैध गांजा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार
फरह। फरह क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में फरह थाना पुलिस और स्क्वायड टीम ने संयुक्त रूप से कार्यबाही की है। पुलिस ने मौके से पप्पू निवाशी बबरोद गौपाल निवाशी भहाई दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर फरह थाना पुलिस और स्क्वायड टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 30 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष फरह छोटे लाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान और निगरानी बढ़ाई जा रही है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध नशे का कारोबार होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Follow Samachar24