नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
12 March 2026, 18:51
73 views
Bulandshahr
जनपद बुलन्दशहर में जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 14.03.2026 व 15.03.2026 को दो पालियों में 4543 पदों पर आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर बने सीसीटीवी कक्ष व सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।