विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुमार गौतम अपना दल (एस) ने चलाया सदस्यता अभियान
Gargachary Times
12 August 2025, 21:57
85 views
Bulandshahr
बुलंदशहर स्याना विधान सभा में बूथ स्तर तक चलाया जाएगा अपना दल एस का सदस्यता अभियान उक्त विचार अपना दल एस स्याना विधान सभा के अध्यक्ष दीपक गौतम ने पार्टी की विधान सभा की मासिक बैठक में व्यक्त किए।विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है मासिक बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष दीपक गौतम तथा संचालन विधान सभा उपाध्यक्ष समून मालिक ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा जिस प्रकार स्याना विधान सभा में पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है इसके लिए विधान सभा कमेटी की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है।बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक्ष अपना दल एस बुलन्दशहर, दीपक गौतम विधान सभा अध्यक्ष स्याना, पुरुषोत्तम सैन जिलाउपाध्यक्ष,ललित लोधी जिला सचिव,भगवत जाटव जिला सचिव,गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच,समून मालिक विधान सभा उपाध्यक्ष, प्रतीक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष युवा मंच,कपिल गौतम जोन अध्यक्ष स्याना,गौरव सिंह विधान सभा सचिव,महेंद्र सिंह सुनील कुमार,मोहम्मद खालिद,सोनू कुमार, आदि उपस्थित रहे।