Loading...

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होगी

Gargachary Times 12 March 2026, 19:00 118 views
Bharatpur
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होगी
भरतपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को जिला न्यायालय परिसर, भरतपुर में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को शीघ्र, सरल एवं कम खर्च में न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली-पानी बिल, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण कराएं। इस अवसर पर 14 मार्च को प्रातः 9ः50 बजे जिला न्यायालय परिसर, भरतपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा !
Follow Samachar24