राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
Gargachary Times
12 March 2026, 19:04
82 views
Mathura
कस्बा गोवर्धन में स्थित श्री बाबू लाल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर बरसाना में लगाया जा रहा है। जिसमें शिविर के छठवें दिन विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए शपथ ग्रहण की कि वह जीवन पर्यंत किसी प्रकार का कोई नशा नहीं करेंगे और अगर उनके सामने कोई नशा करता है तो उसे रोकने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धीरज कौशिक ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि नशा आज की पीढ़ी को खोखला कर रहा है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी और बालकों को चाहिए कि जितना हो सके नशे से दूर रहे। नशा नशा का कारण है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विमलेश सिकरवार, डॉ मुक्ति दुहन, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ आशीष सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ सुमन बघेल, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ प्रतिभा सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।