Loading...

स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे हुए वितरण

Gargachary Times 12 August 2025, 22:00 88 views
Firozabad
स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे हुए वितरण
फिरोजाबाद में आजादी के 79 वें जश्न को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में जनपद फिरोजाबाद के जिला अधिकारी रमेश रंजन द्वारा इस अभियान को विशेष अभियान के रूप लेकर शत प्रतिशत कामयाब बनाने के लिए जनपद के प्रत्येक विभाग के सक्षम अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे अधिकारी पूर्ण करने में दिन रात लगे है तो वही डूंडा विभाग द्वारा भी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत चलने वाले स्वयं सहायता समूह की लगभग 240 महिलाओं द्वारा 196000 तिरंगा झंडे तैयार कराने का कार्य कराया जा रहा है । परियोजना अधिकारी रजनी सिंह ने बताया है कि सूंडा प्रशासन द्वारा 196000 तिरंगे झंडे वितरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके अनुक्रम में अभी तक 133000 तिरंगे झंडे वितरण किए जा चुके हैं शेष झंडों को जल्द ही वितरण कराया जाएगा और बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए 24 स्वयं सहायता समूह की 240 महिलाएं इन तिरंगे झंडों को बना रही हैं । और बताया कि शासन से प्रस्तावित 20 प्रति झंडे के हिसाब से स्वयं सहायता समूह को भुगतान किया जाएगा ।
Follow Samachar24