पी एम किसान की 22वीं किस्त पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे
Gargachary Times
13 March 2026, 19:31
2 views
Firozabad
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पी एम किसान उत्सव कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि फिरोजाबाद के 223209 किसानों को कुल 44 करोड़ 64 लाख 18 हजार सम्मान निधि के रूप में मिल रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा खाद, बिजली एवं बीजों के बड़ी मात्रा में सब्सिडी दी रही है जिससे किसान खुशहाल हो रहा है।
उप कृषि निदेशक एस पी सिंह ने जानकारी दी कि पीएम किसान की 22वीं किस्त में देश के 9 करोड़ 32 लाख किसानों को कुल 18000 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। इस अवसर पर किसानों को त्वरित मक्का विकास योजना के अंतर्गत मक्का बीज का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी विष्ण, अवर अभियंता दलबीर सिंह, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट रामनदेव शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग किया।
पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, समस्त विकासखंड सभागार, ग्राम पंचायत सचिवालय, सहकारी समिति, मंडी समिति, पीएम किसान समृद्धि केंद्र एवं एफ पी ओ केंद्रों पर भी किया गया जिसमें किसानों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।