अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Gargachary Times
13 March 2026, 19:52
97 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के मोहम्मदाबाद के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद के गांव मुदरई निवासी संतोष किसी काम से आगरा गए थे। शाम करीब पांच बजे वह आगरा से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव मोहम्मदाबाद के समीप पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया, वह घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।