Loading...

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह हुआ सम्पन्न

Gargachary Times 14 March 2026, 19:20 4 views
Mathura
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह हुआ सम्पन्न
मथुरा -परम विदुषी स्वर्गीय श्रीमती मिथलेश शाह जी की पुण्य स्मृति में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह संस्थान परिसर, गोवर्धन रोड, मथुरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में स्वामी महेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। निर्धन एवं असहाय लोगों को बिना किसी शुल्क के नेत्र परीक्षण तथा शल्य चिकित्सा उपलब्ध कराना वास्तव में मानवता की श्रेष्ठ सेवा है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के सक्षम वर्ग ऐसे प्रयासों में सहयोग दें तो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार के अभाव में कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा। आयोजित शिविर के दौरान कुल 459 नेत्र रोगियों का पंजीकरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी की नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा चयनित 101 मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए। शिविर में रोगियों को दवाइयाँ, चश्मे, भोजन, पलंग-बिस्तर सहित आवश्यक सभी सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। संस्थान महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह सेवा संस्थान लम्बे समय से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर एस.पी. गुप्ता, गिरिष गुप्ता, ललित जगदीश कुमार ग्रोवर (मुंबई), गजानन्द अग्रवाल (साड़ी वाले), नीरज वशिष्ठ (पार्षद), हरि मोहन शर्मा, देवेन्द्र तिवारी (एडवोकेट), लेखराज सिंह, डॉ. अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Follow Samachar24