डीएम और एसएसपी ने राष्ट्रपति के गोवर्धन आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
Gargachary Times
14 March 2026, 19:21
1 views
Mathura
गोवर्धन -मामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा वृंदावन गोवर्धन आगमन को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारी को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में राष्ट्रपति के गोवर्धन गिर्राज महाराज दानघाटी दर्शन का भी कार्यक्रम है इसी को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने गोवर्धन का दौरा किया और राष्ट्रपति के आगमन की तैयारीयों का जायजा लिया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने अपने अधीनस्थों को समय से तैयारी पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए दानघाटी मंदिर मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा सौंदर्य करण करने की दिशा निर्देश दिए। मंदिर परिसर में भ्रमण कर राष्ट्रपति के आगमन और स्वागत में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए इसका विशेष ध्यान रखने के लिए मंदिर सेवायत रामेश्वर पुरोहित से भी चर्चा की गई। तैयारी का जायजा लेने के पश्चात जिलाधिकारी और एसएसपी ने गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना की । मंदिर सेवायत् ने दोनों अधिकारियों को गिर्राज महाराज का दुग्ध अभिषेक करवा कर पूजा अर्चना कराई। इसके पश्चात जिलाधिकारी और एसपी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह साफ सफाई की व्यवस्था और परिक्रमा मार्ग में सौंदर्य करण के लिए उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी ,सी ओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, थाना प्रभारी गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर, और अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।