विधान परिषद् की "नियम पुनरीक्षण समिति" के मा.सभापति हरि ओम पाण्डेय जी के सभापतित्व में सर्किट हाउस में जनपद-आगरा व फिरोजाबाद के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न
Gargachary Times
14 March 2026, 19:22
82 views
Agra
सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ,जनता की समस्याओं का निराकरण समिति का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। अधिकारी विशेष रूप से ध्यान रखें कि सभी जनप्रतिनिधियों को उनके कार्य क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के शिलापट्ट में उनका नाम सुनिश्चित हो तथा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण कर समय से उन्हें अवगत भी कराएं,
यह बात उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति के सभापति श्री हरिओम पांडेय जी ने सर्किट हाउस सभागार में बैठक में अधिकारियों के समक्ष कही। विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति में मा.विधान परिषद सदस्य श्री ऋषिपाल सिंह जी,विधान परिषद सदस्य श्री विक्रांत सिंह रिशु जी, मौजूद रहे।
जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, अपर पुलिस आयुक्त श्री राम बदन सिंह जी ने समिति के सदस्यगणों का मोमेंटो पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में विगत तीन वर्षों में जनपद में मा० सदस्य विधान परिषद एवं मा० सदस्य विधान सभा से प्राप्त होने वाले पत्रों के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की गई कृत कार्यवाही से माननीय कार्यकारी सभापति जी को अवगत कराया गया, जिसपर कार्यकारी सभापति जी ने निर्देश दिए कि माननीय जनप्रतिनिधियों को कृत कार्यवाही से ससमय अवगत कराएं।
जनपद में मा० सदस्य विधान परिषद/विधान सभा के विकास निधि से होने वाले कार्यों के प्रारम्भ करने की प्रक्रिया तथा पूर्ण करने की समय सीमा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया, जिसपर कार्यकारी सभापति जी ने निर्देश दिए कि कार्यों को समय सीमा एवं शासनादेशों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। बैठक में पिछले तीन वर्षों में विधायक निधि द्वारा किए गए विवरण से माननीय कार्यकारी सभापति जी को अवगत कराया गया, समिति द्वारा मा. विधायकगण तथा विधानपरिषद सदस्यों द्वारा संस्तुत कार्यों कि प्रगति की भी जानकारी ली।
बैठक में उद्योग विभाग की समीक्षा में बताया गया कि मा.सदस्यों द्वारा 06 प्रकरण प्राप्त हुए सभी का निस्तारण कर दिया गया है, सीएम युवा अभियान में 03 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 2700 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं,एक जनपद एक उत्पाद के सबंध में समिति द्वारा क्या लक्ष्य है और उसके संबंध में क्या प्रगति हुई है, गृह विभाग की समीक्षा में एक वर्ष में कुल साइबर क्राइम, रिकबरी , महिलाओं, बाल अपराध के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि लगभग 500 साइबर क्राइम के सापेक्ष 40 प्रतिशत रिकबरी की गई है, सभापति ने साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान तथा रिकवरी का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक निधि से 518 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिन्हें पूर्ण किया गया है
समीक्षा बैठक में सीएमओ को आयुष्मान के लाभार्थियों को इलाज दिलाने,मरीज को बाहर से दवा खरीद, सरकारी अस्पतालों में एक्सरे, तथा अन्य जांच मशीन,वेंटिलेटर की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन को डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने, एवं डीपीआरओ से कितने अंत्येष्टि स्थल जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर बनाये गए, मॉडल ग्राम पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण की समीक्षा की। चकबंदी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 03 प्रकरण जनप्रतिनिधियों से प्राप्त हुए जिसमें कार्यवाही पूर्ण है। लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा में गड्ढा मुक्ति अभियान में जनप्रतिनिधियों से लिए प्रस्ताव, शिलापट्ट पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के नाम लिखने की जानकारी तलब की।
बैठक में माननीय कार्यकारी सभापति जी ने जानकारी ली कि पिछले तीन वर्षों में जिले में विधान परिषद की किन-किन समितियों की बैठक हुई और उनके कितने निर्देशों का अनुपालन किया गया है। विगत तीन वर्षों में विधान परिषद के कितने अल्पसूचित/तांरांकित / अतारांकित प्रश्न के उत्तर भेजे गए। विगत तीन वर्षों में विधान परिषद के नियम 115, 105, 110 तथा 111 की कितनी सूचनाओं का उत्तर भेजा गया। विगत तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कितनी याचिकायें प्राप्त हुई और उसके सम्बन्ध में अब तक क्या कार्यवाही की गई। विशेषाधिकार हनन के कितने मामले लम्बित है। उक्त सभी प्रश्नों के संबंध में जनपद के सभी अधिकारियों द्वारा बारी बारी से अपने विभागों के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में माननीय कार्यकारी सभापति जी ने विगत तीन वर्षों में विधान परिषद/विधान सभा के कितने मा० सदस्यों के संस्तुति/शिकायती पत्र प्राप्त हुए और उन पर अबतक क्या कार्यवाही की गई है के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मा0 विधायकों के प्रोटोकाल के उल्लंघन के कितने मामले लंबित है। विभागीय बैठकों में विधायकों / जनप्रतिनिधियों को न बुलाने के कितने प्रकरण है और उसके लिये कौन अधिकारी उत्तरदायी है। जनपद में कितने मा० विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे तथा श्री आकाश अग्रवाल का नोडल जनपद है, क्या उनको जनपद में होने वाले कार्यक्रमों तथा बैठकों में सूचना समय से प्राप्त हो रही है जिसमें बताया गया कि मा.दोनों सदस्यों को समय से सूचना दी जाती है।
जनपद में शासन से स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास/उद्घाटन समारोह में शिलापट्टों पर सम्बन्धित मा० विधायकों (विधान सभा/विधान परिषद) का नाम अंकित किया जा रहा है, जिसपर माननीय कार्यकारी सभापति जी ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में नगर आयुक्त श्री अंकित खंडेलवाल, सीएमओ डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला,आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव श्रद्धा शांडिल्य, पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी,उपायुक्त मनरेगा रामायण सिंह यादव,उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, डीपीआरओ मनीष कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।