Loading...

भर्ती परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Gargachary Times 14 March 2026, 19:22 150 views
Mainpuri
भर्ती परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
मैनपुरी: जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक, सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें, परीक्षा को विघ्न रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से तमाम अधिकारियों की तैनाती के बावजूद उन्होंने स्वयं निकलकर कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि वह निरंतर परीक्षा अवधि में क्रियाशील रहंे, जनरेटर, सी.सी.टी.वी. कैमरे परीक्षा अवधि में निरतंर चालू रहें, सी.सी.टी.वी. कैमरे में कमरे की प्रत्येक गतिविधि की रिकॉर्डिंग हो, परीक्षा केन्द्र पर सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी हेतु लगाये गये कर्मी निरतंर सी.सी.टी.वी. कैमरे के माध्यम से परीक्षा कक्षों की मॉनीटरिंग करें। श्री सिंह ने बताया कि आज जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में 2880 परीक्षार्थियों की पुलिस परीक्षा प्रारंभ हुयी, जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ मूल-भूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा सी.सी.टी.वी. की निगरानी में हो रही है, प्रत्येक परीक्षार्थी की गहनता, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार चैकिंग के उपरांत ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गयी। उन्होने बताया कि प्रथम दिन की प्रथम पाली में लगभग 25-30 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले, परीक्षा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित हुयी, प्रत्येक सेंटर के लिए शासन के निर्देशानुसार अलग से सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों की अलग से तैनाती की गयी, जिनके द्वारा निरतंर परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी रखी जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी भी निरतंर भ्रमणशील रहकर परीक्षा की गतिविधियों पर नजर बनाये हुये हैं। उन्होने प्रथम पाली में कुं. आर.सी. महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि 240 परीक्षार्थियों में से 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 167 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में 240 परीक्षार्थियों में से 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 168 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, राजकीय इण्टर कॉलेज में 240 परीक्षार्थियों में से 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 170 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, श्री चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज में 240 परीक्षार्थियों में से 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने द्वितीय पाली में सनातन धर्म इंटर कॉलेज, दयानन्द इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय आदि परीक्षा केन्द्रांे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल मुस्तैद मिला, सैक्टर, स्टेटिक मजिस्टेªट भी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर क्रियाशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे, परीक्षा में, इलैक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की इजाजत नहीं थी।
Follow Samachar24