पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनता की सुनी समस्या किया निस्तारण
Gargachary Times
14 March 2026, 19:23
136 views
Mainpuri
प्रधूम शाक्य, मैनपुरी: मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख ग्राम रंगपुर लोधीपुर नि. साधना ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसके पति विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के रूप में लाइनमैन के पद पर कार्यरत् थे, जिनकी दि. 30 अक्टूबर 2025 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी, पति की मृत्यु के उपरांत परिवार, बच्चों का भरण-पोषण का संकट है, शिकायतकर्ता ने पति के स्थान पर नौकरी दिलाये जाने की मांग की, जिस पर उन्होने अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रार्थना पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा, ग्राम हमीरपुर मौजा उझैया फकीरपुर निवासीगण कमलेशपाल, ज्ञानदेवी, अजय, सुरेन्द्र पाल, रघुवीर शर्मा, पंकज, नरेश चन्द्र, प्रमोद शर्मा, गोपी पाल, रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार आदि ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि जर्जर विद्युत लाइन के फलस्वरूप गांव का ट्रांसफॉर्मर 11 मार्च को फुक गया, जिससे ग्रामवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, उक्त गांव के 02 ट्रांसफॉर्मर का लोड एक ही ट्रांसफॉर्मर पर है, जिस कारण ट्रांसफॉर्मर प्रतिमाह फुकते रहते हैं, शिकायतकर्ताओं ने गांव में तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने व ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़वाने की मांग की, जिस पर उन्होने अधीक्षण अभियंता विद्युत को तत्काल गांव के लोड के अनुसार नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराये जाने हेतु आदेशित किया।
जन-शिकायतें सुनने के उपरांत पर्यटन मंत्री ने कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, किसी भी फरियादी को समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करंें। उन्होने संतोष व्यक्त करते हुऐ कहा कि जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों ने संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहंुचाने में बेहतर कार्य किया है यही वजह है कि जनपद विगत् कई माह से योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में टॉप-10 में बना हुआ है, माह फरवरी की रैकिंग में जनपद ने प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त की है।
जन-सुनवाई के दौरान जानकी नगर नि. पुरूषोत्तम ने कस्बा करहल में भू-माफिया द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, नगला कीरत नि. शशी देवी ने साविर द्वारा पुत्री के साथ जबरन छेड़खानी5 करने, ग्राम मिढ़ावली कलां नि. प्रताप मानसिंह ने विपक्षियों द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा किये जाने, दक्षिणी छपट्टी नि. विक्रम सिंह ने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर तैनाती कराये जाने, ग्राम छाछा नि. अनुज राठौर ने किसी अन्य विद्यालय में स्थानान्तरित किये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार हरंेश कर्दम, विद्युत विभाग से लालू जादौन के अलावा उदय चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।