थाना अरांव पुलिस टीम द्वारा 1 अभियुक्त को 16 पव्वे देशी शराब सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
15 July 2025, 16:27
108 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त सत्यदेव पुत्र रघुवीर सिंह निवासी बझैरा बुजुर्ग थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 15.07.2025 को 16 पव्वे देशी शराब सहित घिरोर वाईपास थाना क्षेत्र अरांव से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अराँव पर मु0अ0सं0 121/25 धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।