किसानो के साथ धोखाधडी पर चोरी गये ट्रैक्टरो की बरामदी एवं चार अभियुक्त दबोचे
Gargachary Times
13 August 2025, 21:43
76 views
Firozabad
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षितके निर्देशन में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा किसानों के साथ धोखधडी व चोरी किये गये 12 अदद ट्रैक्टर (कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) बरामदगी सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1.मु0अ0सं0 0532/2025 अन्तर्गत धारा 303(2)/318(4)/338(3)6(3)/340(2)/111(2) (b) बीएनएस 2.मु0अ0सं0 0522/2025 अन्तर्गत धारा 303(2)/318(4) बीएनएस में फिरोजाबाद जनपद के किसानो के साथ धोखाधड़ी कर चोरी गये ट्रैक्टरों की बरामदगी व अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस की 04 टीम गठित कर उपरोक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त आदेश के अनुपालन में गठित टीमों द्वारा ठोस सुरागरसी व पतारसी के आधार पर कुल 12 ट्रैक्टर (लगभग 01 करोड़ रुपये की कीमत) के मय 04 गिरफ्तारशुदा अभि0गण 1. भूदेव शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा नि0 गाँव खानपुर थाना छाता जनपद मथुरा 2. रामू यादव पुत्र केदार सिंह निवासी नगला अतिया थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद 3.विजेन्द्र पुत्र मुंशी निवासी पुल के पास, बरसाना रोड, छाता मथुरा 4.देवकी नन्दन सैनी पुत्र तिरमोली निवासी भदवाल थाना छाता गिरफ्तार किये गये। विवेचना के क्रम में तथ्य प्रकाश में आये कि टीटू यादव, डब्बू उर्फ समीर ने शिकोहाबाद में कुछ अन्य साथियों के साथ एक ऑफिस खोलकर क्षेत्र के किसानों से उनके ट्रैक्टरों को प्रतिमाह 25000 रुपये में किराये पर लेने के बहाने ट्रैक्टरों को छल से चोरी करके फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मथुरा छाता क्षेत्र के रहने वाले मुकेश पण्डित, भूदेव शर्मा आदि लोगों के साथ एक संगठित गिरोह बनाकर ट्रैक्टरों को उत्तरप्रदेश के अलग अलग जनपदों बाराबंकी, बुलन्दशहर, हाथरस, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, गोरखपुर आदि स्थानों पर बेचकर अवैध धन अर्जित किया जा रहा था।