Loading...

पुलिस महानिदेशक के निर्देशन मे पुलिस लाइन सभागार मे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कराया

Gargachary Times 13 August 2025, 21:44 233 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक के निर्देशन मे पुलिस लाइन सभागार मे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कराया
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा स्थित आगरा जोन के समस्त जनपदों,( फिरोजाबाद आगरा मथुरा) में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु महिला सेल/ शक्ति सेल का गठन कर महिलाओं के सशक्तिकरण सुरक्षा व संरक्षण हेतु दिनांक 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ कर दिनांक 12 अगस्त 2025 तक निरंतर रोस्टर अनुसार विभिन्न थाने के पुलिस कर्मचारी को प्रशिक्षित होने हेतु पुलिस लाइन सभागार जनपद फिरोजाबाद में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 10 दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कराया गया, जिसके तहत रवि शंकर प्रसाद एस पी सिटी फिरोजाबाद के निर्देशन व उपस्थिति में इस प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम को पूर्ण किया गया, जिसमें विभिन्न थाने प्रभारी व पुलिस कर्मचारी पुलिस महिला आरक्षी एवं महिला संगठन से जुड़े विभिन्न कर्मयोगी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मुख्य मास्टर ट्रेनर बतौर महिला कल्याण विभाग हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी अनम अकाशा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में मिशन शक्ति अंब्रेला स्कीम के बारे में चर्चा करते हुए संभल एवं समर्थ के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं पर रोशनी डाली जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला हेल्पलाइन वन स्टॉप सेंटर पालना गृह नारी अदालत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन आदि। उन्होंने प्रशिक्षण में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल में कामकाजी महिलाओं का यौन उत्पीड़न 2013, पोक्सो एक्ट,‌ घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, साइबर अपराध, आदि महिला एवं बालिका संबंधी अधिनियमों पर रोशनी डालते हुए समस्त ट्रेंनीज़ का संवेदीकरण इन संगीत विषयों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री एनीमेटेड फिल्म के माध्यम से जानकारी व जागरूकता व संवेदीकरण करते हुए प्रत्येक थाने में मौजूद हेल्प डेस्क के प्रभावी एवं गुणवत्ता पूर्वक संचालन पर विस्तृत रूप से चर्चा की, साथ ही बताया के के समाज की कुरीतियों को मिटाने के लिए हमारी और आपकी छोटी कोशिशें से ही बड़े एवं गुणात्मक परिणाम हासिल किया जा सकते हैं, जो के आगे जनपद वह प्रदेश की उन्नति के लिए कारगर होंगे। प्रशिक्षण में साइबर थाने से आए पुलिस अधिकारी द्वारा साइबर संबंधी अपराध उदाहरण व अनुभव के माध्यम से जानकारी उत्पन्न की गई। शक्ति सेल प्रत्येक थाने पर शुरू होने की जानकारी दी गई व उसके क्रियान्वयन से अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन में समस्त को महिला थाना थाना निरीक्षक रीना चौधरी एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन अधिकारी अनम अकाशा काशा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ कराई गई। प्रशिक्षण में मौजूद जनपद फिरोजाबाद महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, महिला थाना फिरोजाबाद प्रभारी निरीक्षक रीना चौधरी ,चाइल्ड लाइन फिरोजाबाद से सामाजिक कार्यकर्ता गीता शर्मा, महिला सहायता प्रकोष्ठ से एस आई गीता, इस प्रशिक्षण के कोऑर्डिनेटर एस आई दिनेश कुमार, जनपद फिरोजाबाद से पुलिस अधिकारी व महिला संबंधी पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24