उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, STF और राया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Gargachary Times
15 March 2026, 18:52
96 views
Mathura
अमित अग्रवाल, मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है यह कार्रवाई एसटीएफ मेरठ यूनिट और राया पुलिस की संयुक्त टीम ने की
पुलिस के अनुसार आरोपी अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें अवैध तरीकों से परीक्षा पास कराने का झांसा देता था मुखबिर की सूचना पर 14 मार्च 2026 को रात 8:40 पर बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास सरकारी नल के निकट से आरोपी को दबोच लिया गया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज पुत्र प्रेम सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी हवेली थाना राया जिला मथुरा के रूप में हुई है उसके कब्जे से एक वन प्लस मोबाइल फोन और विभिन्न परीक्षाओं के 6 फर्जी एडमिट कार्ड बरामद किए गए हैं
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यूपी सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनों का निवारण अधिनियम-2024 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है अधिकारियों के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है
भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस ने कही है