Loading...

कन्हैया मित्तल के भजनों पर देर रात तक झूमे मथुरावासी, सनातन बढ़ावा, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्तिकरण का दिया संदेश

Gargachary Times 15 March 2026, 18:52 135 views
Mathura
कन्हैया मित्तल के भजनों पर देर रात तक झूमे मथुरावासी, सनातन बढ़ावा, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्तिकरण का दिया संदेश
मथुरा। बाबा श्री खाटू श्याम जी के तृतीय फाग महोत्सव में भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल ने ऐसा समां बांधा कि भक्त देर रात्रि तक उनके भजनों पर झूमते रहे। उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से सनातन कोे बढ़ावा देने, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्तिकरण आदि का संदेश दिया। अंत में हुई फूलों की होली का भी सभी ने आनंद लिया। श्री कृष्णार्पण सेवा समिति द्वारा शनिवार को मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भोपाल से आयीं गुंजन-गुनगुन तिवारी सिस्टर्स ने आपकी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने श्याम तुझसे मिलने का सत्संग ही बहाना है, करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी, राधे राधे जपो चले आयेंगे बिहारी आदि भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। इसके बाद जैसे ही भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल ने मंच संभाला, सारा परिसर खाटू श्यामजी के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने मथुरा सजाने आ गए काशी-अयोध्या वाले, मतलब कि इस दुनिया से मुझको तो नफरत है श्याम तेरी जरूरत है, तेरे राम जी से मेरे हनुमान मेरी राम-राम, आ गया दुनियादारी में बाबा सारी छोड़ के, कीर्तन की है रात बाबा आज तुमको आना है आदि भजनों की प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने भी उनका बखूबी साथ दिया। भजनों के मध्य में उन्होंने अलग-अलग उदाहरण देते हुए हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ख़ामनेई मरता ईरान में है और छाती भारत के लोग पीट रहे हैं। खाएंगे हमारे देश में और जय बोलेंगे औरंगजेब की। ऐसे लोगों को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने युवाओं से कहा कि भगवान शिव के नाम पर नशा करना छोड़ दो। सनातन में कहीं नहीं लिखा कि काली मां शराब पीती है, भोले बाबा नशा करते हैं। उन्होंने युवाओं से बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का पटुका पहनाकर व चन्दन लगाकर भव्य स्वागत किया।अंत में ब्रज की कलाकार शालिनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का सभी ने आनंद लिया। भक्तों पर जमकर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान भक्त अपने आराध्य को अपलक निहारते रहे। कार्यक्रम के अंत में ड्रॉ निकाले गए। लकी ड्रा में एक भक्त को वाशिंग मशीन व बंपर ड्रा में एक भक्त को एसी प्रदान की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे आयोजन स्थल पर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे। कार्यक्रम में जुगल किशोर बैंक वाले, नंदकिशोर शंकर स्टील, पदम गोयल, अंशुमान गोयल, राजेश टाउनशिप, सुनील गोयल, रमाकांत सारस्वत, गौरव अग्रवाल, जीतू हरनौल वाले, प्रतीक शर्मा, अमित गुप्ता, राजकुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, कन्हैया रिलैक्सो, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, सुमित वर्मा, जितेंद्र सूर्यवंशी, श्याम श्रीजी स्टूडियो, श्याम जनरेटर, दीप कुमार ड्रेस, रोहित सजावट, शिवम सजावट, मुकेश गोवर्धन, पवन गोवर्धन, कान्हा हरनौल, कुशाग्र, आशीष हैंडलूम, आशु इवेंट, चंद्रभान गोला, मोहित लाइट, आशीष रंगेश्वर, विशाल ठाकुर, प्रवीण बंसल, गिरधारी अग्रवाल, अनुज चौधरी, अनुज राजपूत, आशीष आढ़ती, गजेंद्र शर्मा, गिरधर, मोंटी, हर्षित अग्रवाल, अमित शर्मा, जीतू सैनी, महेश तायल ,मौसम ड्रेस, पुरुषोत्तम गुप्ता, राधारमन लैब, राहुल टेंट, राहुल सुतिया, राम केटर्स, संतोष सराफ, संतोष रामनगर, चिंटू कैटर्स, प्रियंक मल्होत्रा, अंकुर गोयल, श्यामसुंदर पालीवाल, पंकज इवेंट आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24