ब्लॉक कांग्रेस बैठक में गैस सिलेंडर बढ़ोतरी का विरोध
Gargachary Times
15 March 2026, 18:54
94 views
Dholpur
बसेड़ी ब्लॉक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी और बाधित आपूर्ति के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ोरा के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई और आम जनता को हो रही परेशानी पर चर्चा की। साथ ही भविष्य में विरोध और आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया गया।