11-11 स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में
Gargachary Times
15 March 2026, 18:55
54 views
Mainpuri
उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक एवं विघ्नरहित संपन्न हुई, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा, परीक्षा केन्द्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग के साथ सघन चेकिंग की व्यवस्था की गई, महिला अभ्यर्थियों के लिए महिला पुलिसकर्मी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात रहीं, परीक्षा केन्द्रांे के आस-पास की फोटोस्टेट की दुकान, साइबर कैफे बंद रहे, परीक्षा केन्द्रों की 100 मीटर की परिधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं थी, परीक्षा केन्द्रांे पर परीक्षा अवधि में सी.सी.टी.वी. कैमरे मय वॉयस रिकॉर्डर के निर्वाध रूप से संचालित रहे, परीक्षा केंन्द्रों के कंट्रोल रूम से भी प्रत्येक कक्ष की सी.सी.टी.वी. कैमरे के माध्यम से सघन निगरानी की गई। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने परीक्षा के दूसरे दिन भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्रांे पर बने सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रूम में जाकर प्रत्येक कक्ष का जायजा लेते हुए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों से कहा की परीक्षा अवधि में निरंतर सी.सी.टी.वी. कैमरे पर फोकस करें, प्रत्येक कक्ष के प्रत्येक अभ्यर्थी की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि वह भी निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखें, जनरेटर, सी.सी.टी.वी. कैमरे परीक्षा अवधि में निरतंर चालू रहें।
श्री सिंह ने बताया कि परीक्षा के दूसरे दिन आज जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम, द्वितीय पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने दूसरे दिन प्रथम पाली में कुं. आर.सी. इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान पाया कि 240 परीक्षार्थियों में से 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 170 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में 240 परीक्षार्थियों में से 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 167 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, श्री एकरसानन्द आदर्श इण्टर कॉलेज में 240 परीक्षार्थियों में से 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 156 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये।