Loading...

खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय मित्रता और उत्साह का वातावरण, नवीन बलूनी

Gargachary Times 15 March 2026, 19:03 69 views
Mathura
खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय मित्रता और उत्साह का वातावरण, नवीन बलूनी
फरह: फरह स्थित बलूनी स्कूल ऑफ कॉम्पटीशन, के परिसर में अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली फुटबॉल मैच 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच खेला गया, जिसने खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय मित्रता और उत्साह का शानदार वातावरण बनाया। इस मौके पर जीवियर मिरांडा ने स्वागत संबोधन में स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही हाल ही में डॉ. नवीन बलूनी द्वारा लॉन्च किए गए “फिटनेस गुरु ऐप” का भी उल्लेख किया, जो लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अपने भाषण में भारत और नीदरलैंड के बीच सदियों पुराने संबंधों का भी जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन दोनों देशों के बीच मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।फुटबॉल मैच 50+ और 60+ आयु वर्ग के उत्साही खिलाड़ियों के बीच खेला गया, जिससे खेल के प्रति जुनून और फिटनेस की भावना उम्र के साथ भी कम नहीं होती। इस प्रतियोगिता ने अंतरराष्ट्रीय सद्भाव, खेल संस्कृति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। नीदरलैंड टीम के कप्तान सरोज सीताराम भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद खान थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के भव्य स्वागत के साथ की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवीन बलूनी, विपिन बलूनी और डॉ. ललितेश यादव ओर प्रबंधक ऋषि चौधरी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24