Loading...

कैलिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 15 March 2026, 19:04 110 views
Jalaun
कैलिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
हरिओम बुधौलिया, जालौन: जनपद के थाना कैलिया पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईरज कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऋषि कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना कैलिया पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना कैलिया प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त कलीम उर्फ कल्लू पुत्र अली मोहम्मद, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम बगौरा, थाना कैलिया, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैलिया में मु0अ0सं0 10/26 धारा 74 गैंगस्टर एक्ट तथा 7/8 पासा एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल 707 अवतार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
Follow Samachar24