Loading...

राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों का एसपी और एसडीएम ने किया निरीक्षण

Gargachary Times 15 March 2026, 19:27 126 views
Mathura
राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों का एसपी और एसडीएम ने किया निरीक्षण
महामहिम राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर गोवर्धन क्षेत्र में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत और उपजिलाधिकारी प्रजक्ता त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकार अनिल कुमार सिंह द्वारा गोवर्धन के PWD सभागार में नगर पंचायत गोवर्धन व नगर पंचायत राधा कुंड के सभासद चेयरपर्सन तथा मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारी की गोष्ठी की गई l गोष्ठी में प्रशासन द्वारा द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग करने तथा भ्रमण के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा प्रतिबंधों में पुलिस व प्रशासन का सहयोग किया जाने का अनुरोध किया गया l गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन मनीष लंबरदार, रामफल चेयरपर्सन राधा कुंड नगर पंचायत , कपिल चतुर्वेदी रिसीवर मानसी गंगा व ललित पुरोहित रिसीवर दानघाटी उपस्थित थे l गोष्टी के पश्चात कस्बा गोवर्धन में भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाने व सुगम आवागमन हेतु अनावश्यक अवरोधों को दूर किए जाने हेतु निर्देशित किया गया l
Follow Samachar24