Loading...

कृषकों को तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर

Gargachary Times 13 August 2025, 21:46 65 views
Firozabad
कृषकों को तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर
प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित "राज्य राहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यकम" के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर जनपद फिरोजाबाद के पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01.08.2025 से 15.08.2025 तक किया जाना तय किया गया गया था जिसकी तिथि संशोधित कर कृषक आपना आवेदन दिनांक 31.08.2025 तक कर पायेंगे, जो कि पूरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें। मिनीकिट हेतु टोकन बुक करने की प्रकिया निम्नानुसार है-
Follow Samachar24